Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता का मामला

2 min read
Text Size:

प्रबंधन और शासन की छवि धूमिल करने वालों पर होगी कार्रवाई  

ओंकारेश्वर। ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि है। किसी कारण दर्शन के दौरान होने वाली अव्यवस्था व परेशानियों के दौरान शिकायत मिलने पर श्रीजी मंदिर ट्रस्ट लापरवाही करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए एफआइआर करवाएगा। दर्शन व्यवस्था में श्रध्दालुओं को हो रही परेशानी को लेकर मंदिर प्रशासन एक्शन मोड में आया है। अभद्रता करने पर मंदिर प्रबंधन ने अपने दो कर्मचारियों पर कार्यवाही की है। उन्हें सौंपे गए दायित्व से हटाकर अन्य कार्य सौंपे दिए है। बता दें कि 22 अप्रेल को शाम 4 से 5 के बीच में बाहर से आए श्रध्दालुओं से मंदिर प्रबंधन के दो कर्मचारियों द्वारा निकासी द्वार परिसर में अभद्रता की गई थी।

मंदिर प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लिया और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रबंध ट्रस्टी रावदेवेंद्र सिंह ने मंदिर ट्रस्ट के दोनों कर्मचारी अंकित योगी, गुरूप्रसाद घाटे को सौंपे दायित्व से हटाकर ओंकार प्रसादालय का दायित्व सौंप दिया।

-ऐसे कृत्य करने वालों होगी पुलिस कार्रवाई

श्री जी मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं एसडीएम चंदरसिंह सोलंकी ने बताया कि अब श्रध्दालुओ के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या अभद्र आचरण या व्हीआयपी दर्शन के नाम अवैध वसूली किसी भी बाहरी व्यक्ति या मंदिर के कर्मचारी द्वारा की जाती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस प्रकार के कृत्य से प्रबंधन और शासन दोनों की छवि धूमिल होती है। जो भी ऐसी गतिविधि करते पाया जाएगा उसे नहीं छोडा जाएगा। फिलहाल दोनों कर्मचारियों को दर्शन व्यवस्था से हटाकर प्रसादालय में शिफ्ट किया गया है। यदि श्रध्दालुओं के साथ इस प्रकार की घटनाएं सामने आती है तो सेवा से पृथक करने की कार्यवाही भी की जाएगी, साथ ही यदि कोई बाहरी व्यक्ति इस प्रकार का कार्य करता है तो उसके खिलाफ पुलिस कार्यवाही की जाएगी।

-ओंकारेश्वर में वीआईपी गेट बंद करा रहे है

कलेक्टर अनूप कुमार सिंह का कहना है कि उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद ओंकारेश्वर में भी श्रद्धालुओं की संख्या बहुत बढ़ गई है। हमने गर्भगृह को बड़ा करने का प्रस्ताव भी बनाया है। इस बीच वीआईपी दर्शन की व्यवस्था बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। हम प्रयास कर रहे है कि यहां सभी को दर्शन सुगमता से हो सकें। पार्किंग के अवैध ठीये बंद कराएंगे। अतिक्रमण मुहिम भी चलेगी। सड़कें, गलियों में बदल गई हैं। नगर परिषद को भी चेताया जाएगा।

126 Views
What do you think?

Leave a Reply