Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
बैतूल

अकीदत और एहतराम के साथ नगर मे मनाया गया ईद उल फितर

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

जय स्तम्भ चौक पर भाजपाईयों ने रखा ईद मिलन कार्यक्रम

गले मिलकर मुस्लिम समुदाय को दी मुबारकबाद

चिचोली- तहसील अंतर्गत नगर चिचोली मुख्यालय पर शनिवार 22 अप्रैल को मुस्लिम संप्रदाय के पवित्र रमजान के महिने के अंतिम दिन ईद-उल-फितर का त्यौहार अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। शनिवार की सुबह ईद की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। इदगाह पर नमाज अदा करने के बाद इदगाह से लौटे मुस्लिम समुदाय के लोगों को चिचोली नगर के जयस्तंभ चौक पर भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता पार्षद आशुतोष बाली मालवीय, युवा व्यवसायी रितेश मालवीय द्वारा अपने प्रतिष्ठान में रखे गए ईद मिलन कार्यक्रम के दौरान ईद की मुबारक बाद देकर सभी मुस्लिम भाईयों का जोरदार इस्तकबाल किया गया, यहा शनिवार की सुबह आयोजित ईद मिलन कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समुदाय के वरिष्ठ बुजुर्गों का श्याल भेटकर,फूल माला पहनाकर भाजपा नेता रितेश मालवीय द्वारा स्वागत सत्कार किया गया।अवसर पर कार्यक्रम मे शामिल हुए सभी लोगो को शीतल पेय के साथ स्वल्पाहार करवाया जाकर उनका स्वागत भी किया गया।इसके अलावा नगर में भी अमनो अमान के साथ सभी ने मिलकर ईद का त्यौहार मनाया।

इस दौरान इद मिलन कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिलसिंह कुशवाह, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष संतोषमालवीय, नागरिक आपूर्ति निगम के पूर्व उपाध्यक्ष राजेन्द्र जैसवाल, नरेन्द्र आर्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शंकरराव चढ़ोकार, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष कांतिलाल यादव, सेवादल के प्रदेश सचिव एवं कलार समाज के कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोज आर्य, पूर्व पार्षद संजय आवलेकर, वहिद खान, सज्जू खान, शान्तिबन गोस्वामी, राजेश आर्य, पार्षद स्वरूपचंद मोटू यादव, पार्षद उमेश पेठे, पार्षद सुरेश आर्य, पूर्व पार्षद मनीष सोनी, पिन्टी, मालवीय, अमित मालवीय, नीरज मालवीय, गोलू जैन, मिलिंद रिंकू आर्य, अमन सोनी, राजकुमार मालवीय, मुकेश मालवीय सहित बढ़ी संख्या में भाजपा के नेता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे थे।

अदा की नमाज़, अमन चैन की मांगी दुआएँ

नगर चिचोली में शनिवार को रमजान माह की ईद-उल-फितर के मनाये गयें त्यौहार पर नगर की नूरी मस्जिद से निकली जमात ने तपश्री वार्ड नंबर 6 में हरदा रोड पर स्थित ईदगाह पहुँचकर तो वहीं नगर की जामा मस्जिद से निकली जमात ने शिवाजी वार्ड नंबर 4 में स्थित ईदगाह पहुँचकर नमाज की और परवर दिगार आलम से अमन चैन की दुआएँ मांगी।

136 Views
What do you think?

Leave a Reply