Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

इस बार तीर्थ दर्शन हवाई जहाज से होंगे

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

23 जून को गंगासागर तीर्थ दर्शन 3 रात और 4 दिन में

 

खरगोन 20 अप्रैल 23/मप्र शासन की वृद्धजनों के लिए अतिमहत्वपूर्ण तीर्थ दर्शन योजना अब नए स्वरूप में प्रारम्भ होने वाली है। इस वर्ष जून में खरगोन जिले के यात्रियों के लिए गंगासागर की यात्रा 32 यात्रियों के लिए होगी। 3 रात और 4 दिन की यह यात्रा गंगासागर के लिए इंदौर से कलकत्ता तक होगी। 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिकों को जीवनकाल में एक बार वायुयान से तीर्थ करने का अवसर मिलेगा। इसके सम्बन्ध में पूरी जानकारी सम्बन्धित जनपद पंचायत और नगरीय निकायों में प्राप्त की जा सकती है। पूर्व में सम्पन्न हुई यात्राओं का जो व्यक्ति लाभ ले चुके है वो इस यात्रा का लाभ नहीं ले सकेंगे। जिन नागरिकों का चयन यात्रा के लिए नहीं हुआ है, उनके आवेदन पत्र यथावत रहेंगे और भविष्य में होने वाली यात्रा के लिए इन्हीं स्थानों के लिए उन्हें पुनः आवेदन नहीं करना पड़ेगा। व्यक्ति केवल यह आवेदन देगा कि वह नवीन तिथि जिसके लिए लॉटरी निकाली जा रही है वहां यात्रा करने के लिए सहमत है। यात्रा में यात्री अधिकतम 15 किलो वजन के चेक-इन बैग (1 नग) और 7 किलो वजन वाले हैंड बैग ही ले जा सकेंगे। समबन्धित अधिकारी आवेदनों की सूची तैयार कर 10 मई तक प्रस्तुत करेंगे।

 

………………………………….

84 Views
What do you think?

Leave a Reply