Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है….

1 min read
Text Size:

 

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर में पेयजल व्यवस्था के लिहाज से लगायें गए हैंडपंपों का अवशेष है। यहां कभी हैंडपंप हुआ करता था, जो राहगिरों के साथ-साथ स्थानीय लोगों की प्यास बुझाता था। लेकिन किन्हीं कारणों से यह हैंडपंप धीरे-धीरे बदहाल हो गया। जो फिर कभी अपने पुराने तेवरों के साथ दिखाई नही दिया। मौके पर हैंडपंप का ये अवशेष अटका पड़ा है। जिसके साइड से गड्ढा हो गया है। जो लोगों के लिये अब सुविधा की जगह दुविधा का रूप ले चुका है। बायपास के ठीक किनारे पर होने के कारण पैदल राहगिरों के अलावा वाहन चालकों के लिये असुविधा का सबब है। खासकर जब बच्चें साथ हों, तब केवल सावधानी हाथ रहती है। जानकारी के अनुसार शहर में कई जगह कुछ इसी तरह की तस्वीरें दिखाई देगी। अनउपयोगी संसाधन स्थलों के आसपास सुरक्षा के लिहाज से व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त करने की जरूरत है। साथ ही मरम्मत कार्य के जरिये ऐसी जगह सुविधाओं में शुमार रहें। लेकिन यहां इन सब कमियों के चलते लोग कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply