Skip to content
Friday, 30 October 2026
बैतूल

आगजनी से पीड़ित परिवार तक पहुंचाई राहत राशि एवं अनाज

2 min read
Text Size:

मुकेश सोनी आठनेर- भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर विकास खंड आठनेर के ग्राम बेलकुंड में जाकर आगजनी से पीड़ित परिवार को जिला पंचायत सदस्य रामचरण इरपाचे एवं युवा आदिवासी विकास संगठन आठनेर के सदस्य तथा समाज सेवी आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बेलकुंड्ड के पूर्व अध्यक्ष धनराज गावंडे युवा आदिवासी विकास संगठन आठनेर के कार्यवाहक अध्यक्ष सुभाष उइके, बी.के.डी. प्रांतीय अध्यक्ष अजय कवड़े के सहयोग से पीड़ित परिवार को रु. 8002 एवम् 50 किलो गेहूं आर्थिक सहयोग किया और जिला पंचायत सदस्य रामचरण इरपाचे ने परिवार का हौसला बढ़ाते हुए कहा आप अपने आपको अकेला असहाय ना समझे इस संघर्ष एवम् दु: ख की घड़ी में हमारा पूरा आदिवासी संगठन तथा समाज सेवी आपके साथ खड़े हैं और शासन से आपको ज्यादा से ज्यादा सहयोग दिलाने की बात कही इस मौके पर उमेश वटके सरपंच गारगुड, भरत कुमरे समाज सेवी, यु.आ. वी. स. आठनेर के कोषाध्यक्ष रामकुमार कुमरे (सरपंच सातकुंड), कैलाश इवने पटेल हीरादेही, बी.के.डी. आठनेर के ब्लॉक अध्यक्ष निलेश धुर्वे, मनोज तांडीलकर सरपंच बेलकुंड, वामनराव मुंडे सचिव बेलकुंड, सतीश कुमार इवने युवा समाज सेवी बागवानी, सुखदेव धुर्वे,गंजन कुमरे, दिनेश अहाके आदि अन्य युवा आदिवासी विकास संगठन आठनेर के सदस्यों ने सहयोग किया

116 Views
What do you think?

Leave a Reply