Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

बाबा साहब अंंबेडकर की जयंती मनाई

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। संविधान निर्माता, प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती समारोहपूर्वक सनफ्लावर स्कूल में मनाई गई। इस पुनीत अवसर पर नृत्य नाटिका यादें भीमराव की के माध्यम से आंबेडकर जी को याद किया गया। उनके समाज कल्याण के कार्यों से छात्र छात्राओं को अवगत करवाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य वर्षा त्रिपाठी ने कहा कि नए सत्र की शुरुआत में बाबा साहब पर केन्द्रित कार्यक्रम आपस में समरसता का संदेश देता है। हमारा नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम आज की पीढ़ी को बाबा साहब के समाज हित के कार्यों से परिचित कराएं और अपने बलबूते पर एक बेहतरीन कल का निर्माण करें। इस अवसर पर सीईओ मेहर पटेल, उप प्राचार्यद्वय राजेश जोशी, संपा दत्ता, शिक्षक शिक्षिका सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

-+————————

84 Views
What do you think?

Leave a Reply