Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

सेंटमेरी स्कूल व होलीफैथ की मान्यता रद्द करने का दिया नोटिस

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में संचालित मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालय सेंट मेरी को-एड स्कूल हरदा तथा होलीफैथ बाल- रेड क्रास हायर सेकेण्डरी स्कूल हरदा की पाठ्यक्रम एवं पाठ्यपुस्तकें तथा अन्य शैक्षणिक सामग्री के क्रय हेतु पालकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ने के संबंध में अभिभावकों की प्राप्त शिकायत के संबंध में जिला स्तर पर गठित जांच समिति द्वारा गुरूवार को उपस्थित होकर जांच की गई। जांच के दौरान पाया कि इन दोनों विद्यालय सीबीएसई से मान्यता प्राप्त होने के बाद भी कक्षा 1 से 8 तक एनसीईआरटी द्वारा संचालित पाठ्य पुस्तकें विद्यार्थियों के लिए कक्षावार एवं विषयवार संचालित नहीं होना पाया गया तथा शाला में विद्यार्थियों को निजि प्रकाशकों की अधिक कीमत की पाठ्य पुस्तकें दिलाकर पढ़ाई जाना पाया गया। दोनों विद्यालय में पढ़ाई जाने वाली कक्षा बार निजी प्रकाशकों की पुस्तकें कलेक्टर श्री गर्ग के द्वारा पूर्व में जारी निर्देश का स्पष्ट उल्लघंन किया गया है। जांच के दौरान दोनों विद्यालयों में निजी प्रकाशकों की पुस्तकें संचालित किए जाने से विद्यार्थियों तथा उनके पालकों पर अत्यधिक आर्थिक बोझ पड़ा है तथा शैक्षणिक सामग्री क्रय करने हेतु विद्यार्थियों एवं पालकों को बाध्य किया गया है। जिसको लेकर सेंट मेरी को-एड स्कूल हरदा तथा होलीफैथ बाल- रेड क्रास हायर सेकेण्डरी स्कूल हरदा की मान्यता व संवद्धता समाप्ति की कार्यवाही हेतु कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया है। जांच समिति में एलएन प्रजापति, जिला शिक्षा अधिकारी हरदा देवेन्द्र सिंह रघुवंशी सहायक संचालक शिक्षा, ओएस महाजन एपीसी, एमएल सलकनपुरिया एवं शाखा प्रभारी पवन चौरे उपस्थित रहे।

119 Views
What do you think?

Leave a Reply