Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
मध्य प्रदेश

5वीं-8वीं की स्थगित परीक्षा 15-17 अप्रैल को होगी

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। हाल ही में बोर्ड द्वारा दो विषयों में कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षा स्थगित की गई थी। राज्य शिक्षा केंद्र ने इस परीक्षा के लिए तिथि निर्धारित की है। राशिके के संचालक धनराजु एस ने परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर सभी जिलों के कलेक्टरों को इसकी सूचना दी है। इसमें दृष्टिबाधितों हेतु 15 अप्रैल को कक्षा 5 वीं में गणित अथवा संगीत तथा 8 वीं में गणित व संगीत की परीक्षा होगी। इसी प्रकार 17 अप्रैल को 8 वीं में तृतीय भाषा संस्कृत की परीक्षा होगी। इसमें परीक्षा केंद्र पूर्ववत रहेंगे।

220 Views
What do you think?

Leave a Reply