Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

कटर से हत्या का प्रयास करने वाले चार फरार आरोपी गिरफ्तार

3 min read
Text Size:

 

 

 

विकास पवार बड़वाह – जिला पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन मनीष खत्री एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़वाह विनोद दीक्षित के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करही उपनिरीक्षक दीपक यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम तैयार की गई ।टीम ने आपसी रंजिश के चलते धारधार कटर से हमला कर हत्या का प्रयास करने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की है ।

उल्लेखनीय है की 12 फरवरी 2023 को सुचनाकर्ता निवासी करही ने बताया कि एक लडका करीब 23 -24 साल का डाक्टर दिलीप पाटीदार के सामने उनके अस्पताल मे बैठा था । थोड़ी देर बाद उसने धारदार कटर से डाक्टर दिलीप पाटीदार के बांये गाल पर जान से मारने की नियत से गर्दन पर मारकर वार किया । जिससे उन्हें अत्यधिक खून निकलने लगा । धारदार कटर से मारने वाला लडका कटर को वही फेक कर भाग गया ।जिसके बाद मैं तथा मेरा साथी निवासी करही डाक्टर दिलीप पाटीदार को इलाज के लिये सरकारी अस्पताल करही लेकर गये । जहां से इलाज के बाद उन्हें एमवाय अस्पताल इन्दौर रैफर किया गया । उक्त सूचना मिलते ही थाना प्रभारी करही उनि दीपक यादव तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबीर की सूचना पर घटना मे शामिल एक आरोपी विवेक पिता विजयवीर जादौन उम्र 23 साल निवासी मोहन नगर आगर मालवा रोड उज्जैन को पकडा । जिसने पूछताछ मे बताया कि उसने उक्त कृत्य आशीष उर्फ भोला और रघुवीर पिता अशोक दोनों निवासी घट्याबैड़ी थाना करही के कहने पर अपने साथी राहुल पिता गोपाल कुशवाह निवासी परदेशी पुरा इन्दौर के साथ मिलकर किया ।

आरोपी विवेक से प्राप्त जानकारी के आधार पर गठित पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपियों के घरों एवं मिलने वाले संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई। पुलिस से बचने के लिए आरोपी बार-बार अपने ठहरने के स्थान व ठिकाने बदलते रहे । पुलिस टीम द्वारा उक्त फरार आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया ।जिसके बाद 09 अप्रैल की रात्रि मुखबिर की सुचना पर घटना के फरार आरोपी आशीष पटेल, रघुवीर पटेल व राहुल ठाकुर को पार्वती ढाबा पातालपानी महु के आसपास देखा गया । मुखबिर की सुचना पर तत्काल पुलिस टीम पार्वती ढाबे के लिए रवाना हुई । जहां घेराबंदी कर पुलिस टीम ने दबिश दी ।इस दबिश के दौरान फरार तीनो आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।

 

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार —–

करही पुलिस टीम ने इस मामले में फरार आरोपी आशीष उर्फ भोला पिता अशोक पटेल उम्र 42 निवासी ग्राम घट्याबैडी थाना करही,रघुवीर पिता अशोक पटेल उम्र 33 निवासी ग्राम घट्याबैडी थाना करही,राहुल पिता गोपाल कुशवाह उम्र 36 निवासी 1/13 शंकर कुम्हार का बगीचा थाना परदेशी पुरा इन्दौर को

गिरफ्तार किया । हालाकि इन आरोपियो का पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड थानों पर दर्ज है । इस मामले में आरोपियो की गिरफ्तारी में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग बडवाह विनोद कुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करही उनि दीपक यादव के नेतृत्व में उनि संजीव पाटील, सउनि रविन्द्र गुरु,प्रधान आरक्षक रविन्द्र पटेल, आरक्षक अमित पाल, अभिषेक,रामु भदौरिया, पंजाबसिंह, सायबर सेल खरगोन से आरक्षक अभिलाष डोंगरे, विजेन्द्र वास्कले का विशेष सहयोग रहा।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply