Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्विन क्लब के सदस्यों के साथ रोपे पौधे

1 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ट्विन क्लब (जुड़वा बच्चों की संस्था) के सदस्यों ने आम, चंपा और मौलश्री के पौधे लगाए। ट्विन क्लब के संस्थापक अभिषेक खरे, डॉ. रेनू श्रीवास्तव और जुड़वा भाई-बहन आकाश और अविनाश, धर्य और ध्वनि, संकल्प और सिद्धांत ने भी पौधे लगाए। क्लब के भोपाल में 100 तथा मध्यप्रदेश में 225 सदस्य हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश यादव ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। टी.वी. चैनल हिंदी खबर के केमरामेन गजराज सिंह कुशवाह ने अपने पुत्र आर्यन और देवेंद्र पटेल ने अपने पुत्र हेतान्श के जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। दूरदर्शन भोपाल के आलेख संपादक अंकुर जैन ने यूनिवर्सिटी ऑफ लन्दन में अपना शोध-पत्र प्रस्तुतिकरण के लिए चयनित होने पर पौध-रोपण किया। इस दौरान संबंधितों के परिजन और परिचित भी शामिल हुए।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply