Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

चरित्र शंका में भाई-बहन को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

2 min read
Text Size:

 

 

 

अनोखा तीर, खंडवा। जिले के पिपलोद थानांतर्गत एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां चरित्र शंका में ग्रामीणों ने प्रेमी समझ भाई बहन को पेड़ से बांधकर उनकी पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने तीन आरोपियों गिरफ्तार कर अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। वीडियों में दोनों भाई-बहन ग्रामीणों से बार-बार गुहार लगाते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल जो लड़का है वह अपनी बहन से मिलने गांव आया था, और अपनी बहन के घर बैठा था तभी गांव के कुछ लोग आए उसे मारपीट शुरू कर दी थी। चिल्ला चोट सुन कर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी लग गई। इसके बाद किसी ने पुलिस को इस पूरी घटना की सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों भाई बहन को छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने 3 लोगों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। घटना खंडवा जिले के पिपलौद थाना क्षेत्र के ग्राम बामंदा की है। जानकारी के मुताबिक झारीखेड़ा का ज्ञानलाल बामंदा गांव अपनी बहन कलावती से मिलने गया था। बहन घर में अकेली थी। गांव के कुछ लोगों ने सोचा कि नया शख्स महिला से मिलने आया है। लोग जुटे और दोनों को घर से बाहर खींच लाए। चरित्र शंका को लेकर दोनों को पेड़ से बांधकर लकड़ी और कोड़ों से 1 घंटे तक पीटा। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची डायल 100 के जवानों ने आरोपियों के चुंगल से छुड़वाकर भाई-बहन को अस्पताल पहुंचाया। पिटाई का वीडियो गांव के ही किसी व्यक्ति ने बनाकर वायरल कर दिया। गांव वाले जब दोनों को प्रेमी समझ पीट रहे थे, तब वह दोनों कहते रहे कि वे भाई-बहन हैं लेकिन आरोपियों ने उनकी बात मानने की बजाय मारपीट करते रहे। इस दौरान गांव में रह रहे रिश्तेदारों को दोनों के साथ हो रही मारपीट की जानकारी मिली। उन्होंने आकर उनकी जान बचाई। इस मामले को लेकर पिपलौद थाने में युवक बिहारीलाल ने अपने साथ हुई घटना को लेकर थाने में शिकायत की है। हेड क्वार्टर डीएसपी अनिल चौहान ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने गांव के तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मारपीट में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

———————————

109 Views
What do you think?

Leave a Reply