Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

मदिरापान के गैर-अनुज्ञप्त स्थलों पर आबकारी टीम ने की छापेमार कार्यवाही

1 min read
Text Size:

 

खरगोन 08 अप्रैल 2023। नवीन आबकारी नीति के तहत तथा शासन मंशानुसार मदिरा दुकानों व उनके आसपास मदिरा के अवैध उपभोग पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान के तहत कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के निर्देशन में वृत महेश्वर के आबकारी दल द्वारा शुक्रवार और शनिवार को महेश्वर व मंडलेश्वर क्षेत्र में मदिरा उपभोग के गैर-अनुज्ञप्त स्थलों को चिन्हित कर उन पर दबिश देकर सघन तलाशी ली गयी। कार्रवाई में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक श्री मोहन लाल भायल द्वारा कुल 22 स्थानों पर तलाशी लेकर मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क, 36 के तहत 09 प्रकरण दर्ज कर अवैध मदिरापान करते व कराते 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

 

कार्यवाही में अलग-अलग स्थानों से 165 क्वार्टर देशी मदिरा, 14 केन बीयर व 10 क्वार्टर विदेशी व्हिस्की मदिरा बरामद कर कुल 38.5 लीटर अवैध मदिरा मूल्य लगभग 15100 रुपये की जप्त की है। कार्यवाही में वृत्त के मुख्य आरक्षक दिलीप मालवीय, आरक्षक लोकेन्द्र जायसवाल व आरक्षक यूनुस खान शामिल रहे।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply