Skip to content
Friday, 30 October 2026
बैतूल

जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही आठनेर नगर परिषद

2 min read
Text Size:

 *आठनेर। मुकेश सोनी*

 

जहां एक ओर प्रशासन जनता के स्वास्थय स्वच्छता पर करोड़ों रुपये खर्च करके हर नगर,शहर,गाँव में स्वच्छता अभियान चला रही है व जनता के स्वास्थ के प्रति अति सवेंदनशील है वही दूसरी ओर नगर परिषद आठनेर स्वच्छता के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर जनता के स्वास्थ से खिलवाड़ कर रही है।नई नगरपरिषद बनने को लगभग 6 माह हो गए है किंतु आज दिनांक तक नाली के सफाई के बाद मच्छर,मक्खी व बीमारी जनित कीटाणुओं से बचाव के लिये जो केसोलिक पाउडर छिड़काव किया जाता है,आज दिनांक तक नही किया है।जिससे नगर में वायरल फीवर व अन्य मौसमी बीमारी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है।इस बात को नगरपरिषद की सामान्य प्रशासन राजस्व विभाग की सभापति वार्ड 14 की पार्षद श्रीमति गायत्री कैलाश आजाद ने नगर परिषद के सी एम ओ को पत्र लिख कर तत्काल शहर की नालियों,सार्वजनिक स्थलों,जल भराव वाले स्थलों पर गंभीरता से तत्काल ध्यान देकर साफ सफाई कर केसोलिक पाउडर का छिड़काव करने को कहा है।विदित हो की पार्षद द्वारा पूर्व में भी समय समय पर सी एम ओ को इस और ध्यान आकर्षित कराया गया था,लेकिन आज दिनांक तक इस विषय पर कोई कार्यवाही नही की गई।इसको लेकर सभापति महोदया ने नाराजगी जाहिर कर पत्र पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग की गई।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply