Skip to content
Friday, 30 October 2026
बैतूल

लाडली बहना योजना रूपी पवित्र यज्ञ में अपनी सहयोगी रुपया होती अवश्य समर्पित करें

2 min read
Text Size:

 

 श्रीमती सुषमा मनोज जगताप

 

 

“” *मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ हर पात्र बहना को अवश्य मिले- कैलाश* “

 *आठनेर मुकेश सोनी”* 

 

आठनेर।मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश की बहनों के लिए लाडली बहना योजना शुरू की गई है।योजना के दायरे में आने वाली सभी बहनों को इसका लाभ मिले यह हर सामाजिक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।इस पुनीत योजना में सहयोग को पवित्र यज्ञ मानकर अपनी आहुति इसमें अवश्य समर्पित करें।उक्त कथन नगर परिषद आठनेर की अध्यक्ष महोदया सुषमा मनोज जगताप ने लाडली बहना योजना के पात्र बहनों के के वाई सी एवं फार्म भरने हेतु आयोजित शिविर में कही। सामाजिक कार्यकर्ता एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद आठनेर के निर्देशन में कार्य करने वाली नवांकुर संस्था नगर विकास प्रस्फुटन समिति आठनेर के अध्यक्ष कैलाश आजाद ने शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जन अभियान परिषद द्वारा भी योजना का प्रचार प्रसार प्रत्येक वार्ड में एवं प्रत्येक पंचायत में किया जा रहा है। इस कार्य में हम सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें यह हमारा नैतिक कर्तव्य भी है।उन्होंने बताया कि नगर परिषद आठनेर के माध्यम से प्रत्येक वार्ड में शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें नगर परिषद के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष सभी पार्षदगण,अधिकारी कर्मचारियों के साथ नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सभी सदस्य एवं सी एम सी एल डी पी के छात्र भी प्रत्येक पात्र बहना तक योजना का लाभ पहुंचे इस हेतु अपना पूरा सहयोग प्रदान कर रहे हैं। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद आठनेर की विकासखंड समन्वयक मधु चौहान ने बताया कि नगर में नगर विकास प्रस्फुटन समिति सहित सभी नवांकुर संस्थाओ एवं विकासखंड की सभी पंचायतों में प्रस्फुटन समितियों एवं सी एम सी एल डी पी छात्र-छात्राओं द्वारा पूर्ण सहयोग लाडली बहना योजना में किया जा रहा है।मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना शिविर मैं मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष सुषमा मनोज जगताप,उपाध्यक्ष विनय जितपुरे, पार्षद श्री मति शीतल जितेंद्र तेलकर लोक निर्माण सभापति अजय पोटफोड़े,नवांकुर संस्था नगर विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष कैलाश आजाद,सदस्य कुलदीप आजाद,मेंटर आशुतोष सिंह चौहान नगर परिषद कर्मचारी केतन राठौर,शेखर राठौर,रूपेंद्र झरबड़े,आशीष गडेकर दुर्गादास लोखंडे चंद्रकांत आवठे कोमल सोलंकी,उमेश नायक उपस्थित रहे।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply