Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

हनुमान जयंती पर माहौल बिगाड़ने वालों पर रख रहे कड़ी नजर

1 min read
Text Size:

कानून व्यवस्था बनाए रखें -थाना प्रभारी रवि भंडारी 

सनी गुरूदत्ता कालापीपल- पुलिस कप्तान यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में कालापीपल थाना क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। थाना प्रभारी रवि भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज हनुमान जयंती पर कानून व्यवस्था बनाए रखें ,संवेदनशील इलाके और ग्रामीण क्षेत्रों में हमारी पुलिस टीम द्वारा हर ऐसी चीज पर नजर रखी जा रही है जिससे सांप्रदायिक सौहार्द न बिगड़े । पिपलिया नगर, धाबोटी , जाबढ़िया भील, खोकराकला और आसपास के गांव में पुलिस फोर्स लगाया गया है। हमें लोगों की सुरक्षा करनी है। इसके अलावा कालापीपल गांव के प्राचीन सिद्ध हनुमान मंदिर और नगर के खेड़ापति हनुमान पर होने वाले विशाल भंडारे को लेकर भी रास्तों पर बैरिकेडस और व्यवस्थाएं बनाई गई है।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply