Skip to content
Saturday, 7 November 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है….

1 min read
Text Size:

 

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह छीपानेर रोड स्थित दूध डेयरी प्रांगढ़ का दृश्य है। जहां कटीली झाड़ियां काफी जगह को घेरे हुए हैं। जिसके चलते प्रांगढ़ की लगभग एक हिस्सा अनुपयोगी है। जबकि यह जगह काफी उपयोगी है। इसी प्रांगढ़ में संजीवनी स्वास्थ्य केन्द्र प्रस्तावित है। जिसका सोमवार को प्रभारी मंत्री ने अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारियों की मौजूदगी में निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया है। जहां संजीवनी भवन बनना है, उस जगह को साफ-सुथरा कर दिया गया है। परंतु उसके ठीक सामने लगी ये झाड़ियां अब भी टाट में पेबंद का काम कर रही हैं। हालांकि सोमवार को प्रांगढ़ में आयोजित कार्यक्रम से पहले झाड़ियों के आसपास सघन साफ-सफाई चल रही थी। इसी बहाने झाड़ियां साफ हो जातीं तो यहां की तस्वीर बदलना तय है। यहां कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लोग ये नजारा देखकर चुटकी लेना नही चूके, कि यह बात गलत है।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply