Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

हरदा जिला जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने म.प्र. पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 एवं संशोधित अधिनियम 2022 के तहत हरदा जिले को 31 जुलाई 2023 तक जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है। जारी संशोधित आदेश अनुसार अब 15 अप्रैल 2023 तक किसी भी प्रकार के नये प्रायवेट नलकूप, हैंडपंप खनन के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को लिखित सूचना देना होगी। नए आदेशानुसार खनन से पूर्व अब अपने क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय में लिखित सूचना देना अनिवार्य होगा। किसी सक्षम अधिकारी प्राधिकारी द्वारा जांच पर सूचना दस्तावेज की मांग की जाती है तो खननकर्ता/भूमि स्वामी को लिखित में दी गयी सूचना की पावती दिखाया जाना आवश्यक होगा। ऐसा करने में असफल होने की दशा में वह खनन अवैध माना जावेगा एवं विधि अनुसार कार्यवाही की जाएगी। संशोधित आदेश अनुसार 16 अप्रैल से 31 जुलाई 2023 तक नए प्रायवेट खनन होने वाले नलकूप, हैंडपम्प एवं सिंचाई की अनुज्ञा जारी करने हेतु संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अधिकृत किया गया है। खनन अनुज्ञा प्राप्त किया जाना आवश्यक होगा।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply