Skip to content
Saturday, 31 October 2026
बैतूल

भागवत कथा में शिव पार्वती के विवाह की कथा में पधारे नागराज

2 min read
Text Size:

 

 *आठनेर मुकेश सोनी* आठनेर से 20 किलोमीटर दूर डोहलन ग्राम में मीराबाई भाऊ राव जी बारस्कर के निवास पर भागवत कथा का आयोजन 30 मार्च 2023 से चल रहा है आज की कथा में भागवताचार्य पंडित माधव आनंद गिरि महाराज ने आज भगवान शिव एवं पार्वती के विवाह की कथा जैसे ही बताना प्रारंभ किया कथा में भगवान शंकर माता पार्वती की झांकी भी प्रस्तुत की गई सारे ग्रामवासी इस कथा में भगवान शंकर की बारात ने बाराती बने हुए बैठे ही थे कि नागराज स्वयं साक्षात इस कथा में आ गए जिससे सभी लोग कथा स्थल से दूर होकर थोड़ी देर के लिए कथा बंद कर नागराज को वहां से हटाया गया तत्पश्चात तथा पुनः प्रारंभ हुई इस संबंध में भागवत कथा में आज भगवान शिव एवं माता पार्वती का विवाह मेसभी डोहलन वासी एवं आसपास के ग्रामों से पधारे सभी श्रद्धालु भक्तों ने यह भगवान शंकर के विवाह में शामिल होकर भगवान शंकर और माता पार्वती के विवाह का वृतांत पंडित माधवा गिरी महाराज ने अपने मुखारविंद से सुनाया एवं झांकी के साथ मनमोहक प्रस्तुति भी इस भागवत कथा में प्रस्तुत की गई भागवत का आयोजन करने वाले आयोजक श्रीमती मीरा बाई भाऊ राव जी बारस्कर ने सभी श्रद्धालु भक्तों से 5 अप्रैल को भागवत कथा के विराम के अवसर पर भंडारा प्रसादी में पधारने का सभी से आग्रह किया है

395 Views
What do you think?

Leave a Reply