Skip to content
Friday, 30 October 2026
बैतूल

3 मई 2023 को होगा विवाह/निकाह

1 min read
Text Size:

 *आठनेर मुकेश सोनी*

मुख्यमंत्री विवाह /निकाह योजना के आवेदन ग्राम पंचायत स्तर पर दिनांक 21 मार्च 2023 से 15/अप्रैल2023 तक प्राप्त कर सकते हैं उक्त जानकारी देते हुए जनपद पंचायत आठनेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी केपी राजोरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री विवाह निकाह योजना के आवेदन पंचायत स्तर पर 21 मार्च 2023 से 15 अप्रैल 23 तक पंचायत स्तर पर हितग्राहियों से जमा किए जाएंगे श्री राजोरिया ने बताया कि दिनांक 15 अप्रैल तक जितने आवेदन पंचायतों में विवाह निकाह योजना के आएंगे उन्हें कार्य दिवस में जनपद पंचायत में ऑनलाइन करने हेतु सभी सचिवों को बता दिया गया है इस संबंध में श्री राजोरिया ने बताया कि 15 अप्रैल 23के बाद अगर कोई आवेदन आता है तो उसे अमान्य कर दिया जाएगा विवाह दिनांक 3 मई 2023 नियत तिथि की गई है जिनके आवेदन के प्रारूप निर्धारित पंचायत स्तर पर सरकार ने भिजवा दिए गए हैं ग्राम पंचायतों में जमा आवेदनों को जनपद पंचायत में ऑनलाइन कार्य दिवस में करना होगा वही श्री राजोरिया ने बताया कि सभी आवेदन 21 मार्च से 15 अप्रैल तक ही लिए जाए जिन की सूचना सभी ग्राम पंचायतों को जनपद पंचायत की ओर से दे दी गई है

254 Views
What do you think?

Leave a Reply