Skip to content
Saturday, 7 November 2026
होशंगाबाद / नर्मदापुरम

बैंक में हुई करोड़ों की गड़बड़ी

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, पिपरिया। नगर स्थित एक्सिस बैंक में गोल्ड शाखा में करोड़ों की हेराफेरी करने का मामला उजागर हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंक कर्मचारियों द्वारा आर्टिफिशियल सोना रख गोल्ड लोन दिया गया है। यह मामला बैंक की ऑडिट के दौरान उच्च अधिकारियों के सामने आया। जिसमें ब्रांच मैनेजर सहित 4 कर्मचारियों को उस में लिप्त पाकर पद से हटा दिया गया है एवं पिपरिया थाने में भी इसका बैंक प्रबंधन द्वारा आवेदन दे दिया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी जांच शुरू नहीं की है। बैंक सूत्रों के अनुसार सभी गोल्ड लोन देने वाली बैंकों में ग्राहक द्वारा लाए गए सोने की की जांच रजिस्टर्ड सुनारों से करवाई जाती है। उक्त मामले में जो लोग भी संदिग्ध हैं, इन कर्मचारियों को बैंक प्रबंधन द्वारा हटाया गया है। ब्रांच मैनेजर रामकुमार रघुवंशी, गोल्ड लोन प्रभारी रोहित रघुवंशी, सेल्फ कर्मचारी गोल्डी कहार, इनमें से कुछ आपस में रिश्तेदार भी हैं। विगत करीब 1 हफ्ते से बैंक प्रबंधन के उच्च अधिकारी शहर में डेरा जमाए हुए थे एवं लगातार बैंक में जांच कर रहे थे। हालांकि इस सब विषय में बैंक प्रबंधन अभी कुछ भी कहने में बचता दिखाई दे रहा है। बैंक ऑडिट में करीब 317 गोल्ड लोन खाताधारकों की जांच की गई है। जिसमें करीब 48 पैकेट में नकली गहने मिलने की जानकारी प्राप्त हुई है। जिसकी राशि कई करोड़ों में होने की जानकारी लगी है। शहर में इसके अलावा भी कई बैंके गोल्ड लोन अपने ग्राहकों को देती हैं। उन्हें भी इस प्रकार की जांच करने की आवश्यकता है। अन्यथा कई खाताधारकों के साथ इस व अन्य प्रकार से भी धोखाधड़ी हो रही हो सकती है।

————————-

101 Views
What do you think?

Leave a Reply