Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

मुख्यमंत्री का माना आभार

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, खंडवा। खंडवा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। विगत 4 वर्षों से चल रहे निमाड़ के सबसे बड़े नहर आंदोलन को आज राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। विधायक राम दांगोरे ने कहा कि हमारे किसान पुत्र मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जो कहते हैं वह करते हैं। उन्होंने किसान हित में निमाड़ क्षेत्र को सिंचित करने हेतु लोकसभा उपचुनाव से पहले हजारों करोड़ रुपए लागत की झिरनिया जिला खंडवा-खरगोन, हाटपिपलिया जिला देवास नहर परियोजना को स्वीकृति प्रदान की। जिसके टेंडर लग चुके है और कार्य प्रगतिरत है। इसी तरह खंडवा-बुरहानपुर जिले में पेयजल हेतु नर्मदा जल पाईप लाइन के द्वारा 508 गांवों में 1493.55 करोड़ रुपए लागत मूल्य से पहुंचेगा। विधायक दांगोरे ने कहा कि खंडवा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से 84 गाँवों की 53330 हेक्टर भूमि सिंचित होगी, जिसमें खंडवा-पंधाना क्षेत्र के गाँवों को सिंचित किया जाएगा। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 1866 करोड़ रुपए है। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा भोपाल में 18 सितंबर 2021 को इस परियोजना की मौखिक स्वीकृति प्रदान की गई थी। जिसे 28 मार्च 2023 को राज्य सरकार के सिंचाई संबंधित बजट में प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। इसे लेकर क्षेत्रवासियों मेें उत्साह है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि क्षेत्रवासियों ने इस योजना की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, पंधाना विधायक राम दांगोरे का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply