Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

राम नवमी पर चल समारोह के दौरान खरगोन शहर में दण्डाधिकारी नियुक्त

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

खरगोन। जिले में विगत वर्षाें की भांति इस वर्ष भी 30 मार्च गुरूवार को राम नवमी पर चल समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने राम नवमी पर चल समारोह के दौरान कानून व्यवस्था के नियंत्रण व निगरानी के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारी नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में खरगोन शहर में राम नवमी चल समारोह के दौरान तालाब चौक में अपर कलेक्टर केके मालवीय एवं भगवानपुरा तहसीलदार मुकेश मचार को कार्यपालिक दंडाधिकारी नियुक्त किए है जो कर्तव्य स्थल पर मौजूद रहेंगे। वहीं पुलिस कोतवाली कंट्रोल रूम के लिए संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शिराली जैन, संपूर्ण चल समारोह में कानून व्यवस्था के प्रभारी खरगोन एसडीएम ओएन सिंह होंगे। इसके अलावा दांगी मढी खरगोन में गोगांवा तहसीलदार रामकृष्ण अहिरवार, सम्पूर्ण चल समारोह में रथ के साथ खरगोन तहसीलदार योगेन्द्रसिंह मौर्य, चल समारोह के आगे नायब तहसीलदार खरगोन महेन्द्रसिंह दांगी को कर्तव्य स्थल के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारी बनाया गया है। वहीं अनाज मंडी से सराफा बाजार तक कसरावद तहसीलदार रमेश सिसोदिया, झंडा चौक से किला गेट के लिए महेश्वर तहसीलदार मुकेश बामनिया, श्रीकृष्ण टॉकिज से बिस्टान रोड़ तिराह तक झिरन्या प्रभारी तहसीलदार जगन प्रसाद सौर, बस स्टेण्ड से श्रीराम धर्मशाला के लिए भीकनगांव नायब तहसीलदार कृष्णा पटेल तथा संजय नगर खरगोन के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारी खरगोन नायब तहसीलदार  ठेबड़ा विस्के कर्तव्य स्थल पर मौजूद रहेंगे। नियुक्त कार्यपालिक दण्डाधिकारी गुरूवार को प्रातः 11 बजे कर्तव्य स्थल पर उपस्थित होकर सौंपे गए दायित्वों को पूर्ण निवर्हन कर व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे। वहीं अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं तहसीलदार अपने अनुभाग एवं तहसील में सम्पूर्ण कानून व्यवस्था की निगरानी सुनिश्चित करेंगे।

135 Views
What do you think?

Leave a Reply