Skip to content
Thursday, 22 October 2026
बैतूल

ट्रांसफॉर्म में लगी आग, बड़ा हादसा होने से बचा

2 min read
Text Size:

आठनेर- नगर में इन दिनों आग लगने का सिलसिला प्रारंभ है कहीं खेती एवं बिजली के पोल पर एवं डीपीओ में आग लगने का सिलसिला जारी है बताया जाता है कि नगर के भैंसदेही मुलताई रोड पर अंबाजी की मजार के पास लगी डीपी में अचानक आग लगने से नगर में हड़कंप मच गया प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई जिस पर फायर ब्रिगेड द्वारा मौके पर पहुंचकर तुरंत डीपी में लगी आग को बुझा एवं आग पर काबू पाया गया फायर संचालक राजेश राने एवं संदीप मानकर ने बताया कि समय रहते हुए डीपी में लगी आग पर काबू पा लिया गया अगर आग ट्रांसफॉर्म तक पहुंच जाती तो ट्रांसफॉर्म फटता जिससे बहुत बड़ा नगर में हादसा हो सकता था कोई कल नगर के हनुमान चौक के बिजली पोल पर लगे बॉक्स में आग लगी हुई थी वही नीचे किसानों का गेहूं उस चौक पर सूख रहा था अगर आग तेजी से भड़कती एवं समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो किसानों का गेहूं भी एवं रहवासी क्षेत्र होने के कारण नगर क्षेत्र में भी आग से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी बिजली विभाग ने समय रहते हुए जो पुराने हो चुके बॉक्स एवं डीपीओ को तुरंत बदल कर नई तकनीक की डीपी एवं बॉक्स लगाने हेतु प्रयास करने चाहिए

85 Views
What do you think?

Leave a Reply