Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

फौजी मेले में सीएम शिवराज ने थामी बंदूक, सेना के शौर्य और जज्‍बे को सराहा

1 min read
Text Size:

भोपाल- भारतीय सेना द्वारा युद्ध के दौरान उपयोग किए जाने वाले हथियार और वाहनों को लोग फौजी मेले में नजदीक से देखने के लिए बुधवार को बड़ी संख्या में लोग एमवीएम मैदान पहुंचे हैं। यहां फौजी मेले का आयोजन किया गया है। इसका शुभारंभ आज सुबह मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। सीएम शिवराज ने यहां सैन्‍य साजो-सामान की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में शामिल सैन्‍यकर्मियों ने उन्‍हें सैन्‍य उपकरणों के बारे में जानकारी दी। इस सीएम शिवराज ने सैन्‍यकर्मियों द्वारा इस्‍तेमाल की जाने वाली बंदूक समेत कुछ अन्‍य उपकरणों को उठाकर भी देखा। यहां पर एक सेल्‍फी प्‍वाइंट भी बनाया गया हैं, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुस्‍कराते हुए तस्‍वीरें खिंचवाईं।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जल, थल और वायु सेना के फौजी मेले का शुभारंभ कर संबोधित किया।

 

104 Views
What do you think?

Leave a Reply