Skip to content
Thursday, 22 October 2026
बैतूल

बिजली के खम्बे पर लगी आग बड़ा हादसा होने से बचा, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबु पाया

2 min read
Text Size:

 

आठनेर- नगर के वार्ड क्रमांक एक एवं 14 दोनों वार्ड के बीचों-बीच स्थित हनुमान जी के मंदिर के सामने के पोल पर आज लगभग 4:00 के दरमियान पोल पर लगे बिजली बॉक्स में औअचानक आग लगने से सप्लाई वायर भी जलने लगे जिससे धमाके जैसी आवाज आने लगी जिसे पड़ोसियों ने तुरंत बिजली विभाग को इसकी सूचना दी एवं दमकल विभाग को भी सूचना दी गई जिस पर दमकल विभाग ने तुरंत बॉक्स में लगी आग पर पानी की बौछार कर आग बुझाई गई परंतु थोड़ी देर के बाद विद्युत प्रदाय पुनः प्रारंभ की गई तो यह बिजली बॉक्स से और आग निकलने लगी जिस पर नगर की विद्युत सप्लाई पूर्ण रूप से बंद कर विद्युत सप्लाई के तार कहीं टच होने का अंदेशा विद्युत विभाग के कर्मचारियों को दिखाई दे रहा है वह विद्युत सुधार कार्य में लगे हुए हैं

 

लगातार बिजली की समस्या गर्मी के मौसम में ही आती है विभाग ने जहां ज्यादा लोड है उन डब्बो की मरम्मत समय रहते कर देना चाहिए जिससे आने वाले समय में नगर के सभी उपभोक्ताओं को बिजली प्रदाय करने में परेशानी ना हो ऐसी दिनभर डब्बो में आग लगेगी और पूरे नगर की बिजली सप्लाई बार-बार बंद की जाएगी नगर में पंखे कूलर सभी प्रारंभ है आमजन गर्मी से परेशान हो सकते हैं विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऐसे बिजली से होने वाले हादसों पर तुरंत रोक लगानी चाहिए

84 Views
What do you think?

Leave a Reply