Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

लॉटरी के माध्यम से हुई सीएम राइज स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

 

खरगोन 28 मार्च 23/सीएम राइज स्कूल टेमला में वर्ष 2023-2024 की प्रवेश प्रक्रिया सम्पन्न हुई। संतोष जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि केजी 1 से कक्षा 12वीं तक की प्रवेश प्रक्रिया प्राचार्य अशोक सिंह पंवार और गांव के उपसरपंच वासुदेव पाटीदार सरपंच प्रतिनिधि भगवान पाटीदार और अभिभावकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। प्रवेश प्रक्रिया के बारे में प्रवेश प्रभारी राहत अली सैयद द्वारा उपस्थित अभिभावकों को जानकारी दी गई। इसके पश्चात कक्षा केजी से 12वीं तक कक्षा वार लॉटरी निकाली। जिसमें पालकों के सामने चयनित विद्यार्थियों के नाम का उदघोष कर उन्हें प्रवेश की जानकारी प्रदान की गई। प्रवेश के लिए कुल 536 आवेदन प्राप्त हुए उसमें 480 विद्यार्थियों को चयन प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश दिया गया इस अवसर पर अभिभावकों के अलावा प्रवेश समिति के सदस्यों में सुश्री साधना सक्सेना, संतोष जायसवाल, प्रेम लाल वर्मा, श्रीमती रेखा बडोले, श्रीमती कमला शिंदे, श्रीमती मनीषा बघेल ,जगदीश पाटीदार, सीमा कछवाये, राजेंद्र शर्मा प्रकाश पटेल, मुकेश पाटीदार, वंदना पाटीदार और आंवती पाटीदार एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहें।

72 Views
What do you think?

Leave a Reply