Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

पीजी कॉलेज में हुआ पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

 

 

 

 

खरगोन 28 मार्च 23/ शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन में सत्र 2022-2023 में उत्कृष्ट कार्य करने तथा वर्ष भर की विभिन्न खेल, अध्ययन तथा अन्य क्षेत्रो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित करने के लिए मंगलवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. आरएस देवड़ा ने अतिथियों का परिचय कराते हुए स्वागत भाषण दिया। डॉ. देवड़ा ने महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए गत वर्ष में महाविद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री दीपक कानूनगो ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। समारोह में क्रीड़ा, एनसीसी, एनएसएस पुरुष, एनएसएस महिला, युवा उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र, मेडल तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वैशाली मोरे ने किया तथा सम्मेलन प्रभारी डॉ. वंदना बर्वे ने आभार ने व्यक्त किया। इस अवसर पर जन भागीदारी समिति के सदस्य, महाविद्यालय परिवार का समस्त स्टाफ तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply