Skip to content
Saturday, 7 November 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है….

1 min read
Text Size:

 

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के कलेक्ट्रेट पहुंच मार्ग का दृश्य है। जहां सड़क किनारे बड़े-बड़े पाइपों की कतार देखने को मिलेगी। जिससे सड़क सकरी-सकरी दिखाई पड़ती है। जबकि पहले जब यहां पाइप नही थे, तब यही सड़क खुली-खुली दिखती थी। परंतु विगत कुछ महिनों से यहां की तस्वीर बदल गई है। स्थिति यह है कि वाहनों को साइड में जगह नही मिलने के कारण कई दफा जाम के हालात बन जाते हैं। जिस पर जिम्मेदार लोगों का मानो ध्यान तक नही है। जिसके चलते बायपास मार्ग पर अव्यवस्थाओं का आलम है, जो राहगिरों की समस्या बना हुआ है। इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे जगह की कमी नही है। बावजूद पाइपों को ठीक सड़क किनारे जमा दिए गए हैं। उन्होंनें यह भी कहा कि सड़क से प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों का काफिला भी निकलता है। ऐसे में पाइपों पर नजर ना पड़ना विचारणीय है। सड़क के किनारे का यह हाल देखकर लोग कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।

80 Views
What do you think?

Leave a Reply