Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर चौथे दिन भी कामकाज रखा बंद 

1 min read
Text Size:

 

 

बड़वाह – अपनी जायज मांगो को लेकर नगर के अधिवक्ताओं ने लगातार चौथे दिन भी न्यायालय में अपना काम बंद रखा और विरोध दर्ज करवाया ।

विस्तृत जानकारी देते हुए संघ के सचिव महेंद्रसिंह अमई ने बताता कि मध्यप्रदेश उच्च न्यायलय द्वारा प्रदेश के सभी जिला एवम अधीनस्थ न्यायालय में 25 चिन्हित प्रकरणों को समयबद्ध सीमा में निराकरण कि योजना लागू कि है । जिसका प्रदेशभर के अधिवक्ता विरोध कर रहे है ।

मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के द्वारा किए आव्हान पर बड़वाह अभिभाषक संघ के अधिवक्तागण भी सोमवार को न्यायालय परिसर में एकत्रित हुए और एक स्वर में अपना विरोध दर्ज करवाया । अधिवक्ताओं ने लगातार चौथे दिन न्यायालयों में पैरवी ना करते हुए अपने कामकाज पूरी तरह बंद रखा । इस अवसर पर संघ अध्यक्ष प्रणव गावशिंदे,पूर्व अध्यक्ष सुभाष पुराणिक,बी यू शेख,व्ही एस गावशिंदे,राजेश पंवार,मैत्रेय शर्मा,इंतेखाब अली, अनुराग अवस्थी,नीरज शर्मा,रमेशचंद्र हिरवे, सुनिल नरिया, शहजाद खान,नरेंद्र तिवारी,योगेश सोनी,विवेक जोशी आदि अधिवक्ता उपस्थित थे ।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply