Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

एसडीएम को भी मौके का अवलोकन करना चाहिए

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

 

खरगोन 27 मार्च 23/कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा ने टीएल बैठक से पूर्व राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने मुख़्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार (धारणाधिकार) योजना के सम्बंध में सभी एसडीएम से कहा कि मौके पर जाकर संबंधित भूमि का अवलोकन करना चाहिए। पट्टे देने का आधार ढूंढे जाने चाहिए। शासन की मंशा के अनुसार गरीबों को मकान के लिए पट्टे दिए जाने है। केवल तकनीकी आधार प्रकरण निरस्त नही करना उचित नहीं है। लंबित आवेदनों की जांच गंभीरता से करे, किसी अन्य पर डिपेंडेंसी न रखें एसडीएम भी अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करें। समीक्षा बैठक में नामान्तरण, सीमांकन और बंटवारे के प्रकरणों की भी जानकारी ली गई। कलेक्टर श्री वर्मा ने इन प्रकरणों को समय सीमा निराकरण नही होने पर लोक सेवा अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जेएस बघेल, केके मालवीय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शिराली जैन, खरगोन व कसरावद एसडीएम सभाकक्ष में उपस्थित रहे जबकि तहसीलदार और नायब तहसीलदार वीसी के माध्यम से जुड़े। कलेक्टर श्री वर्मा ने राजस्व वसूली, राजस्व प्रकरण, जाति प्रमाण पत्र, सीएम हेल्पलाईन, मुख्यमंत्री भुअधिकार योजना फेज-3, स्वामित्व योजना ग्राउंड ट्रुथिंग आदि की समीक्षा की गई।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply