Skip to content
Thursday, 22 October 2026
मध्य प्रदेश

राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करना राजनीतिक द्वेष- जयंत सिंह

1 min read
Text Size:

सनी गुरुदत्ता कालापीपल शाजापुर 

 

शुजालपुर में युवक कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पुतले को छीनकर पानी की बौछार से कांग्रेसियों को तितर-बितर कर दिया।

पुलिस चौकी चौराहा शुजालपुर मंडी में शाम 5:30 बजे युवक कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन का आयोजन रखा गया। जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस जयंत सिंह सिकरवार सहित अन्य वक्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता व सांसद राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त करने के निर्णय को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया और कहा कि यह निर्णय वापस लिया जाना चाहिए। सड़क पर बैठकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह के साथ ही एसडीओपी डीआर माले व पुलिस बल पूर्व से प्रधानमंत्री का पुतला दहन रोकने के लिए अलर्ट दिखे। 5:45 बजे जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चार पहिया वाहन में रखे पुतले को लाकर उतारने की कोशिश की, पुलिसकर्मियों ने पुतला छीन कर दौड़ लगा दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों से छीना झपटी का पुतला लेने का प्रयास भी किया, लेकिन फायर ब्रिगेड द्वारा पानी की बौछार से कार्यकर्ताओं को तितर-बितर कर दिया गया।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply