Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

गणगौर पूजन के दौरान दो पक्षों का विवाद मारपीट में बदला

3 min read
Text Size:

 

 

विकास पवार बड़वाह – रविवार को समीपस्थ ग्राम रतनपुर में गणगोर का उत्साह उस समय फीका पड़ गया। जब पूजन के दौरान गांव के दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। जिसमें महिला सहित बच्चे घायल हो गए। थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित महिला कविता पति मनोज ने बताया कि रविवार को मेरे घर के पास चौक में गणगौर माता की पूजा हो रही थी। जहा मैं पूजन करने गई। तभी वहा सुरजबाई भी खड़ी हुई थी। जिसने मुझसे उसका मंगल सूत्र मांगा। तभी मेरे द्वारा उससे मंगल सूत्र मेरे पास नही होने की बात कही । यह बात सुन उसने मुझे गंदी गंदी गालियां दी ।जब मैं बड़वाह थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाने आने लगी । तो मुझे गांव के ही रहने वाले नरेंद्र पिता किशन ने मेरे घर के बाहर आकर मुझे रिपोर्ट करने आने से रोका। और पास में पड़ा पत्थर से मेरे सिर पर मार दिया ।जिसके बाद वहा सतीश गोस्वामी और जगदीश भी आया । और उनके हाथ में जो लकड़ी थी उससे मेरे साथ मारपीट की। तभी बीच बचाव करने मेरी लडकी निशिता,मानसी और मेरा बेटा कान्हा एवम मेरे पति मनोज आए। तभी गणेश पिता मदन गोस्वामी,नरेंद्र और सतीश ने उनके साथ भी मारपीट की ।इस मार पीट में मनोज के सिर पर भी चोट आई ।जबकि मेरी बेटी और बेटे को भी अलग अलग चोट आई।

दूसरे पक्ष ने भी लगाए मारपीट के आरोप —–

 

इस विवादित मामले में दूसरे पक्ष ने भी अपनी रिपोर्ट बड़वाह थाने पर दर्ज करवाई ।रिपोर्ट में सतीश पिता मोहन गिरी ने बताया की रविवार शाम करीब 5.54 पर मेरे घर के पास ग्रामवासी गणगौर माता का पूजन कर रहे थे। तभी वहा कविता बाई अपनी दोनो बेटी और बेटे के साथ आई और मेरी पत्नी सुरजबाई का हाथ पकड़ लिया ।और कहने लगी की माताजी पर हाथ रखकर बोल की मेने तेरा पेंडल नही लिया। इस दौरान कविता ने मेरी पत्नी का हाथ मोड़ दिया ।तभी मेरी पत्नी हाथ छुड़ाकर अपने घर के अंदर चली गई ।तभी मेरे भाइयों और मेरे द्वारा कविता बाई ओर उसकी बेटियो को समझाया की आप लोग चप्पल पहनकर माताजी के पास मत आओ पूजन हो रहा है।तभी कविता और उसकी बेटी और बेटे ने हमे गंदी गंदी गालियां देकर हमसे विवाद शुरू कर दिया ।इस विवाद के चलते कविता बाई के बेटे कान्हा ने मेरे भाई शंकर के साथ मारपीट की ।जिसके कारण मेरे भाई के आंख के पास चोट आई ।तभी कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने बीच बचाव किया ।इस दौरान कविता बाई की बेटी और बेटे ने जाते जाते कहा की अगली बार यदि तुम लोगो ने मंगल सूत्र की बात कही । तो तुम लोगो को जान से मार देंगे । जिसके बाद मै मेरे भाई शंकर के साथ रिपोर्ट करवाने आए है।

 

थाने पर ग्राम रत्नपुर के 

रहवासियों का लग गया जमावड़ा —– 

 

महिलाओ के विवाद इतना अधिक बढ़ गया की ग्राम रत्नपुर के 50 से अधिक रहवासी दोनो पक्षों की तरफ से बड़वाह थाने पर इकट्ठे हो गए। वही इस विवाद के चलते भाजपा और कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधि और नेतागण भी थाने पर पहुंचे । जहा दोनो पक्षों के समर्थको ने एसडीओपी विनोद शिक्षित और टी आई जगदीश गोयल से निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की ।हालाकि पूर्व में भी कविता बाई के साथ विवाद हुआ था ।जिसके बाद आज फिर विवाद थाने पहुंच गया ।इस मामले में टी आई श्री गोयल ने बताया की मामले की जॉच चल रही है ।इस मामले में जो भी दोषी होगा उस पर कार्यवाही की जाएगी ।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply