Skip to content
Thursday, 22 October 2026
बैतूल

नगर मे रामनवमी पर होगा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन

2 min read
Text Size:

आठनेर

आठनेर-क्षेत्रीय श्री बाथरी साहू समाज द्वारा रामनवमी के शुभ अवसर पर 31 मार्च दिन शुक्रवार सुबह 10:00 बजे से श्रीराम मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएंगी महाराज वाद्य ढोल ताश पथक नागपुर की विशेष प्रस्तुति नगर के प्रमुख मार्ग पर दी जाएगी 8 हजार से 10 हजार लोगों की शामिल होने की संभावना बताई जा रही है एवं जिसको लेकर तैयारी प्रारंभ है एवं नगर को सजाया संवारा जा रहा है|इस संबंध में नगर के साहू समाज के युवा टीम के सौरभ आजाद गणेश लहरपुरे बाबूजी विनोद पीपरोले राजेश तपूरे सहारा आदि कई युवा एवं वरिष्ठ जनों ने बताया कि यह वाद्य यंत्र नागपुर की टीम द्वारा आपने नगर में विशेष प्रस्तुति के रूप में आ रहे हैं जिसका नगरवासी भी स्वागत करने को आतुर है यह भव्य आयोजन 31 मार्च को आठनेर नगर के प्रमुख मार्गो एवं श्रीराम मंदिर धर्मशाला से भगवान राम की शोभा यात्रा निकलेगी जो नगर के बाजार चौक मेन रोड मुख्य बस स्टैंड चक्रवती मोहल्ला राम मंदिर मोहल्ला पटेल मोहल्ला होते हुए हनुमान मंदिर चौक पर यह यात्रा संपन्न होगी इस संबंध में गणेश लाहपुरेने बताया कि लगातार यह कार्यक्रम का आयोजन वैसे तो प्रतिवर्ष होता है परंतु यह युवाओं की सभी वरिष्ठ जनों की पहल पर इस वर्षयह वाद गणोको नागपुर से आठनेर 31 मार्च को बुलाया है और वह भगवान राम की शोभायात्रा में विशेष प्रस्तुति देने हेतु यह लोग आ रहे हैं श्री गणेश बाबू ने बताया कि लगभग 64/65 लोगों की टीम एवं सभी वाद्य बजाने में निपुण ऐसी कला को सभी लोग इन कलाकारों को देखने एवं इस भव्य शोभायात्रा में शामिल होने के लिए नगर सहित आसपास के ग्रामों से भी भगवान राम के भक्त गण31 मार्च को 8:00 तक पहुंचेंगे साहू समाज के सभी युवा साथियों ने इस अवसर पर आठनेर नगर सहित आसपास के सभी क्षेत्रवासियों से भगवान राम के इस पावन जन्मोत्सव एवं झांकी में उपस्थित होने एवं नागपुर से आ रहे सभी वाद्य कलाकारों के कला को देखने समझने एवं उनका उत्साहवर्धन करने के लिए सभी को सादर आमंत्रित किया है

97 Views
What do you think?

Leave a Reply