Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

डबल फाटक पर जाम का राजरोग

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर हरदा। स्थानीय कुलहरदा क्षेत्र में हरदा-नर्मदापुरम रोड पर स्थित रेलवे का डबल फाटक दिन में कई बार बंद रहने से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आज रविवार को यहां दिन में प्रात: साढ़े ग्यारह से दोपहर सवा बारह बजे तक लगभग पौन घंटे तक फाटक बंद रहने से मैन रोड पर लंबा जाम लग गया। इस कारण जरूरी काम से आने जाने वाले लोगों को परेशान होना पड़ा। यह रेलवे फाटक बंद कब हो जाए इसी भागादौड़ में कई बार तेज गति से वाहन चलते हैं। इससे रोड पर घटना दुर्घटना का भय बना रहता है। बहरहाल हरदा में रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण की मंजूरी हो चुकी है। मगर जब तक यह नहीं बन जाए तब तक लोगों को काफी परेशानी है।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply