Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

मूंग फसल में पानी देने गए युवक को सांप ने काटा, मौत

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। रविवार को खेत में पानी देने गए एक युवक को सांप ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम रूपीपरेटिया के अजय पिता हरनाथ भोरगे उम्र 22 साल अपने खेत में लगी फसल में पानी देने गया था, जहां उसका पैर सांप के बिल के ऊपर रखा गया। इस दौरान बिल में बैठे सांप ने उसे डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर वह घर पहुंचा और उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में शव का पीएम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था, जो सुबह घर से खेत में लगी मूंग की फसल में पानी देने गया था। उसी दौरान यह घटना हो गई।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply