Skip to content
Friday, 23 October 2026
हरदा

बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता…..देवा-मावली ने जीता पहला इनाम  

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शहीद अमृता देवी खेल मैदान परिसर नीमगांव में रविवार को विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसका देर शाम फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें सालाबैड़ी के राजा पटेल की बैलजोड़ी देवा-मावली ने प्रथम पुरस्कार पर कब्जा जमा लिया। वहीं दसरा पुरस्कार भी राजा पटेल सालाबेडी के खाते में गया है। इसी प्रकार तीसरा पुरस्कार उद्धव पटेल टेमलावाड़ी एवं अंतिम चौथा पुरस्कार यश पटेल कचबैडी के बेलों ने जीता है। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला देखने के लिये चकील के दोनों तरफ बड़ी संख्या में किसान डटे रहे। बैलों के दौड़ते समय किसान की हलकार रिंगी को रफ्तार दे रही थी। वहीं फाइनल रेखा क्रास करने वाली बैलजोड़ी को वहां मौजूद निर्णायक विजयी घोषित कर रहे थे। इस दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से खेल मैदान गूंजायमान था। आयोजन समिति के पूनम गीला एवं रामजीवन गोदारा ने बताया कि बैलगाड़ी प्रतियोगिता में 4 जिलों की 45 बैलगाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का संचालन नरसिंहपुर से पधारे जुल्फिकार अली, सुहागमल पवार एवं रोहित गोदारा ने किया। उन्होंनें बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरदा एसपी मनीष कुमार अग्रवाल एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पवार एवं पूर्व खिरकिया जनपद उपाध्यक्ष सुदीप पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर मध्य क्षेत्र विश्नोई सभा के अध्यक्ष आत्माराम पटेल, हीरालाल पटेल, पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रहलाद पटेल, श्यामलाल बाबल, भीका पटेल बडनगर सहित अन्य गणमान्यजनों की मौजूदगी में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इससे पहले विजयी बैलजोड़ी के मालिकों का फूलमाला पहनाकर सम्मान किया। आयोजन समिति के सुहागमल विश्नोई ने बताया कि प्रथम पुरस्कार 25 हजार रूपए, दूसरा पुरस्कार 21 हजार रूपए, तीसरा पुरस्कार 15 हजार रूपए तथा अंतिम चौथा पुरस्कार 11 हजार रूपए नकद दिए गगए। इस अवसर पर किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुन्नालाल धनगर, पूनम पवार, अरविंद सारण, सरपंच ग्राम पंचायत नीमगांव बृजमोहन गीला सहित अन्य सक्रिय किसान उपस्थित थे।

114 Views
What do you think?

Leave a Reply