Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

सांसद ने महिला हितग्राहियों से की चर्चा, भरे आवेदन फार्म

1 min read
Text Size:

 

खंडवा। जिले में लाडली बहना योजना जमा करने का सिलसिला शुरू हो गया है। 25 मार्च से पूरे 1 माह तक फार्म जमा किए जाएंगे। समाजसेवी व सांसद प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सोमवार से गांव में पंचायत स्तर एवं शहर में प्रत्येक वार्ड में कैंप लगाकर योजना के आवेदन ऑनलाइन जमा किए जाएंगे। रविवार को खंडवा विधानसभा प्रवास के दौरान खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बडग़ांव गुर्जर में लाडली बहना योजना के तहत हितग्राहियों से चर्चा की एवं योजना के लाभ के लिए बहनों को किसी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो इस हेतु मौजूद एसडीएम श्री चौहान एवं अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही सांसद श्री पाटील ने ग्रामीण महिलाओं से भी चर्चा की और लाडली बहना योजना के फार्म जमा करने का अनुरोध किया। वहीं सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने गांव में चल रहे गणगौर पर्व महोत्सव में भी शामिल होकर गणगौर माता की पूजा अर्चना की एवं भंडारे में प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर सांसद श्री पाटिल के साथ पन्धाना विधायक राम दांगोरे, जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन तनवे, प्रवक्ता सुनील जैन, एसडीएम अरविंद चौहान आदि उपस्थित थे।

 

101 Views
What do you think?

Leave a Reply