Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

महंगे शौक पूरा करने के लिए चोरी करने वालों पुलिस ने दबोचा

3 min read
Text Size:

 

खंडवा। शहर में दोपहिया वाहन चोरी कर बेचने और शॉर्टकट में युवाओं द्वारा महंगे शौक पूरे करने का चलन तेजी से बढ़ा। पुलिस ने भी पिछले 3 साल में इनमें से अधिकतर के मंसूबे पूरे नहीं होने दिए। इस बार भी पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के नेतृत्व में मोघट थाने की टीम ने ऐसे लोगों को युवकों को पकड़ा है, जिनकी उम्र कम है, लेकिन वे खंडवा जिले ही नहीं इंदौर और धार की सीमा तक मोटरसाइकिल चोरी करने पहुंच गए।

इनमें से चार वयस्क हैं। दो तो ऐसे युवक हैं, जिनकी मूछें भी नहीं फूटी थी। अपराध की इस संगीन दुनिया में उन्होंने कदम रख दिया। इनसे 8 मोटरसाइकिल जप्त हुई हैं।

कुल 06 आरोपीगण व 02 बाल अपचारी के कब्जे से चोरी गई 08 मोटर सायकल व एक लूटा गया मोबाईल विवो कम्पनी का बरामद किया गया है।

चोरी की गई मोटर सायकलों में से 02 मोटर सायकल थाना मोघट क्षेत्र एवं अन्य मोटर सायकल इन्दौर, पीथमपुर, खरगोन आदि जगहों से चोरी गई थी जो बरामद की गई है। आरोपीगणों से पूछताछ कर और चोरी गई मोटर सायकलो को पता लगाया जा रहा है, जिससे अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

कम उम्र में बनाई गैंग

शुभम उर्फ सोनू पिता केशरसिंह अलावा उम्र 18 साल निवासी बिजौरा थाना जावर, राहुल पिता करमसिंह जमरे उम्र 18 साल निवासी मालई थाना धनगांव, निहालसिंग पिता डबला जमरा उम्र 18 साल निवासी सालई थाना धनगांव, जगदीश पिता मुकामसिंह जमरे उम्र 21 साल निवासी सालई थाना धनगांव, अरुण पिता मांगीलाल जमरे उम्र 20 साल निवासी सालई थाना धनगांव एवं 02 बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया है।

यह वारदातें की थी

थाना मोघट रोड क्षेत्र में विगत दिनों हुई मोबाईल फोन और मोटर सायकल चोरी की काफी वारदात हो रही थी। दिनांक 21.03.2023 को फरियादिया अरुणा पिता रामोतार मंडलोई निवासी धनौरा थाना हरसूद के द्वारा स्कालर डेन स्कूल के पास आनंद नगर में मोबाईल फोन पर बात करते समय 02 अज्ञात लोगों के द्वारा विवो वाय 12 कम्पनी का मोबाईल फोन लूट लेने की घटना एवं नवचण्डी मेला क्षेत्र से दो बाइक चोरी की थी।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

उक्त कार्य में नवागत थाना प्रभारी मोघट रोड बृजभूषण हिरवे तथा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रणवीरसिंह चौकी रामेश्वर रोड एवं उप निरीक्षक चन्द्रकान्त सोनवणे, सउनि इन्द्रजीतसिंह चौहान, और 456 अमर, आर 813 विनोद मेवडा, 758 पंकज साहू, 826 अजय, 810 अनुराग, 820 राहुल, 20 विजय, 833 दीपक, 113 दुर्गा प्रसाद कुमरे का टीम में योगदान रहा।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply