Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

बांबे बाजार में तीन मंजिला इमारत में लगी आग

1 min read
Text Size:

 

खंडवा। शहर के व्यस्तम बांबे बाजार में स्थित एक तीन मंजिला इमारत में शाम के समय अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। इस दौरान आसपास के दुकानदारों ने अपने दुकानें ताबड़तोड़ बंद कर दी। गणगौर विसर्जन व रविवार हाट बाजार होने से मुख्य मार्ग पर अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़भाड़ होने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सिटी कोतवाली में शिकायत के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा कि दुकान मालिक महेश चुन्नीलाल मोटवानी की रिद्धि-सिद्धी के नाम से इस दुकान का अंतिम चरण में काम चल रहा था और राम नवमीं को इस दुकान का शुभारंभ होना था।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply