Skip to content
Thursday, 22 October 2026
बैतूल

लाडली बहना योजना के फार्म जमा करने हेतु वार्ड क्रमांक एक में प्रारंभ हुआ कैंप नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुषमा मनोज जगताप ने हितग्राहीका फार्म भरकर शिविर का किया शुभारंभ

2 min read
Text Size:

 

आठनेर मुकेश सोनी
मध्यप्रदेश शासन की अति महत्वकांक्षी योजना लाडली बहना योजना अंतर्गत फार्म जमा करने हेतु नगर परिषद आठनेर द्वारा वार्ड क्रमांक एक में कैंमपका आयोजन कर फार्म भरने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुषमा मनोज जगताप द्वारा कैंप का शुभारंभ करते हुए दवाइयों का पुष्प माला से स्वागत कर प्रथम हितग्राहीका फार्म भरा गया मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की श्रीमती जगताप ने कहा कि जिन बहनों द्वारा ईकेवाईसी पूर्ण करा ली गया है वे मुख्यमंत्री बहनायोजना के आवेदन कैंप में आकर जमा कराएं मध्यप्रदेश शासन की महत्वकांक्षी योजना का लाभ उठाकर योजना को सफल बनाएं इसके साथ ही किसी कारणवश जिन बहनों द्वारा ईकेवाईसी नहीं कराया गया है वह इस कैंप में उपस्थित होकर ईकेवाईसी करा सकते हैं जैसे उनकी ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण होगी उनका फॉर्म अभी जमा कर लिया जाएगा किसी भी बहन को परेशान होने की जरूरत नहीं है नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा आप को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा श्रीमती जगताप ने कहा कि नगर में लगभग सभी वार्डों की महिलाओं को समग्र डेटा के आधार पर चिन्हित किया जा रहा है जो पात्र की श्रेणी में आते हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुसार हर पात्र महिला को इस योजना का लाभ मिले इसके लिए नगर परिषद द्वारा लगातार आवेदन लेने का कार्य सभी वार्डों में आयोजित किए जाएंगे आज प्रथम दिन का कैंपर है जो वार्ड नंबर एक में प्रारंभ किया गया है इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष विनय रामदयाल जीतपुरे वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद श्रीमती प्रियंका सुनील राठौर एवंसभी पार्षद गण नगर परिषद के सभी कर्मचारी गण एवं कंप्यूटर ऑपरेटर इस शिविर में मौजूद थे शिविर में कुल प्रथम दिवस 63 लाडली बहना के फार्म जमा हुए जिसमें से 56 फार्म को ऑनलाइन सम्मिलित कर दिया गया है शेष 7 फार्म भी सम्मिलित कर दिए जाएंगे

97 Views
What do you think?

Leave a Reply