Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी हरदा

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन की तिथि 15 अप्रैल  

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। अनुसूचित जाति एवं जनजातीय वर्ग के महाविद्यालयीन विद्यार्थीयों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता योजना अंतर्गत आवेदन करने के लिए १५ अप्रैल तक पुन: पोर्टल खोलने की व्यवस्था की गई है। जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग ने बताया कि शैक्षणिक सत्र २०२२-२३ में अनुसूचित जाति एवं जनजातीय वर्ग के तृतीय वर्ष के विद्यार्थी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति नवीनीकरण के लिए म.प्र. स्कॉलरशिप एनआईसी पोर्टल २.० पर आवेदन कर सकते है। उन्होने अनुसूचित जाति एवं जनजातीय वर्ग के सभी महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को पोर्टल पर शीघ्र अति शीघ्र स्वयं का आवेदन १५ अप्रैल के पूर्व करने के लिए कहा है।

130 Views
What do you think?

Leave a Reply