Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

रोजगार दिवस कार्यक्रम संपन्न

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने वर्चुअली शामिल होकर हितग्राहियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जिला पंचायत दर्शनसिंह गहलोद, नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे, महाप्रबन्धक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र केआर उइके सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि व हितग्राही उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की स्वरोजगार योजनाओं के तहत कुल 695 हितग्राहियों को 9.30 करोड़ रुपए का ऋण स्वीकृत किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने उपस्थित हितग्राहियों को सम्बोधित कर विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित स्वरोजगार योजना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, स्वरोजगार योजना, पशुपालन विभाग व मत्स्य पालन विभाग की केसीसी योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना के तहत उपस्थित हितग्राहियों को मंच से स्वीकृत एवं वितरित पत्र जनप्रतिनिधियों द्वारा वितरित किए गए।

77 Views
What do you think?

Leave a Reply