Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

पटवारी संघ ने तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के आव्हान पर जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष अनुराग करोलिया ने एसडीएम श्रुति अग्रवाल को प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव राजस्व के नाम संबोधित 3 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। श्री करोलिया ने बताया कि कृषि संगणना कार्य कृषि विभाग की योजना है। पटवारियों द्वारा इस संगणना कार्य संपादित किया जाता है। इस हेतु पटवारी को मानदेय मिलता है। किंतु विगत कृषि संगणना का दस वर्षों से भुगतान नहीं हुआ है। इस बारे में संघ ने शासन को कई बार अवगत कराया किंतु निराशा मिली।

पटवारियों को कोई अवकाश नहीं

श्री करोलिया ने कहा कि प्रदेश के पटवारी बिना अवकाश सातों दिन चौबीस घंटे काम करते है। अपने विभागीय कार्यो के अतिरिक्त 51 अन्य विभागों का काम भी पटवारी करते हैं। इसके अतिरिक्त कानून व्यवस्था, निर्वाचन, महिला बाल विकास विभाग की लाड़ली बहना योजना में भी डयूटी लगाई जाती है। किन्तु उनकी समस्याओं पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नही की। उन्होंने कहा कि अधिकांश पटवारियों ने सीपीसीटी परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। मगर इसमें भी अनेक समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान पटवारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन, अशोक मालवीय, सुनील शर्मा, फूलसिंह उइके, कपिल प्रधान, लादूराम धुर्वे, सुरेश जोशी, दीपक बंडोड, विजय कौशल, सुनील गौर, ब्रजेश, विजय धर्मिक, भवानी राजपूत, किरण मिश्रा,अलकनंदा ठाकुर, नीतू राजपूत, मिताली ठाकुर आदि उपस्थित थे।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply