Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

भाजपा ने षडयंत्रपूर्वक प्रजातंत्र की हत्या की : दोगने

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने शुक्रवार को स्थानीय नारयण टाकीज चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। हाथों में झंडे लेकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ.आर के दोगने ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करके बीजेपी ने षड्यन्त्र पूर्वक प्रजातंत्र की हत्या की है। तानाशाही करके सत्य बोलने वाले व्यक्ति को चुप किया जा रहा हैं, यह संसद की प्रक्रिया के विरुद्ध है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या हुई हैं। राहुल गांधी को पूरा देश सुनता है। सदन में सच्चाई उजागर करते हैं इसलिए बीजेपी की बौखलाहट साफ झलकती हैं। राहुल गांधी के साथ हम जनहित में संघर्ष करते रहेंगे। इस दौरान मुन्ना पटेल, अजय राजपूत, संजय पांडेय, रूपेश पटेल, नितिन पटेल, कृष्णा विश्नोई, मुकेश यादव, धर्मेन्द्र शिंदे, सुमित ओनकर, नमन मालवीय, अंचल विश्नोई, सत्यम बुंदेला, प्रियेश चौहान, आशीष मालवीय, हर्ष वेस, कार्तिक बघेल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

84 Views
What do you think?

Leave a Reply