Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

अभियान….बेजुबां पक्षियों के लिये घर-घर रखे जलपात्र

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। गर्मी के दिनों में बेजुबां पक्षियों के लिये दाना-पानी का इंतजाम जीव मात्र की सच्ची सेवा है, जो मन को सुकून प्रदान करता है। इसके लिये जरूरी है कि गर्मी के दिनों में घर-घर पक्षियों के लिये पानी के सकोरे रखे जाएं, ताकि पक्षियों को शीतल पेयजल मिल सके। इसी उद्देश्य को दृष्टिगत रखकर जल पात्र रखने का अभियान प्रारंभ किया है। जिसमें आमजन की सहभागिता अपेक्षित है। यह बातें जिला कोर्ट परिसर में पानी के सकोरे रखते समय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीसी गुप्ता ने कही। इस मौके पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रदीप राठौर उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री गुप्ता ने यह भी कि हमने प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया है। जिसके चलते प्रकृति का असंतुलन पैदा हुआ है। ऐसे में अब हमारी जिम्मेदारी है कि प्रकृति के कल्याणार्थ ऐसे कार्यो को प्रोत्साहित किया जाए। इसी मंशा सकोरे रखने के साथ ही अन्य लोगों को इसके लिए प्रेरित किया है। पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक जीवों में ईश्वर का वास होता है। इसलिए पक्षियों की सेवा को शीर्ष पर रखा है। एडीएम प्रवीण फुलपगारे ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ये पहल अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायी है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अमर यादव ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों की सराहना की। कहा कि प्राधिकरण के कार्यों में अधिवक्ता संघ सदैव सहयोगी रहा है। प्राधिकरण के सचिव प्रदीप राठौर ने कहा कि प्राधिकरण का काम केवल विधिक सहायता उपलब्ध कराना नहीं अपितु समाज सेवा एवं पर्यावरण की रक्षा में अपना योगदान देना भी है। उन्होंने सभी लोगों से अपने अपने घरों में पानी के जल पात्र रखने का आह्वान किया है। कार्यक्रम में समस्त न्यायाधीश, अधिवक्ता संघ के सचिव ऋषि पारे, क्रांति कुमार जैसानी, हरिमोहन शर्मा सहित अन्य अधिवक्ता एवं पेरालीगल वालेंटियर्स उपस्थित रहे।

84 Views
What do you think?

Leave a Reply