Skip to content
Friday, 23 October 2026
खरगोन

बडवाह रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन काउंटर यथावत रहेगा चालू

1 min read
Text Size:

 

 

विकास पवार बड़वाह – नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बडवाह नगर एवं आसपास क्षेत्र की जनता एवं सी.आय.एस.एफ. के जवानों के लिए अतिमहत्वपूर्ण बडवाह रेलवे स्टेशन पर स्थित रिजर्वेशन काउंटर को यथावत चालू रखने की मांग की थी ।उक्त मांग माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र के माध्यम से 16 मार्च 2023 को थी । जिसके तारतम्य में रेलमंत्री द्वारा रेल प्रबंधक, रतलाम रेल मंडल को मेल के माध्यम से रिजर्वेशन काउंटर को यथावत चालू रखने हेतु निर्देशित किया । उक्त आदेश के परिपालन में रेल प्रबंधक रतलाम द्वारा बडवाह रेलवे रिजर्वेशन काउंटर को बंद नही किया जाकर यथावत चालू रखा जाने का निर्णय लिया गया है । जिसके सम्बन्ध में शुक्रवार को मेल के माध्यम से नगर पालिका अध्यक्ष श्री गुप्ता को सूचना प्राप्त हुई है ।

इस अति महत्वपूर्ण निर्णय के लिए नगर पालिका अध्यक्ष श्री गुप्ता ने भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं रेल प्रबंधक, रेल मंडल, रतलाम का आभार व्यक्त किया ।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply