Skip to content
Thursday, 5 November 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है….

1 min read
Text Size:

 

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के विवेकानंद काम्पलेक्स का दृश्य है। जहां नियमित साफ-सफाई नही होने से गंदगी का वातावरण बना रहता है। जिसके चलते काम्पलेक्स के रहवासियों को समस्या से दो-चार करना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर संबंधित वार्ड के स्वच्छता प्रभारी का इस ओर ध्यान नही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉपलेक्स का ड्रेनेज गंदगी से पटा हुआ है। जबकि पास में ही बच्चों का स्कूल है। जहां सुबह-शाम उनका आना-जाना लगा रहता है। इसके अलावा काम्पलेक्स की देखरेख का आभाव होने से यहां अतिक्रमण फैल रहा है। ग्राहकों की सुविधार्थ छोड़ी गई गैलरी में दुकानदारों सामान फैला लेते हैं। जिसके चलते लोगों को आवाजाही में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थिति यह है कि कॉपलेक्स का बुरा हाल देखकर लोग कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply