Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

बारिस व ओलावृष्टि 800 किसान प्रभावित, दल कर रहा सर्वे

1 min read
Text Size:

 

खण्डवा। जिले में 17 मार्च 2023 एवं उसके पश्चात् आसामयिक वर्षा/ओलावृष्टि से तहसील खंडवा, हरसूद, पंधाना, पुनासा एवं खालवा में प्रारम्भिक तौर पर नेत्रांकन के आधार पर 21 ग्रामो में लगभग 852.22 हेक्टेयर रकबा एवं लगभग 800 कृषक प्रभावित हुए है। संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख ने बताया कि चना, तरबूज, प्याज, मूंग, टमाटर, बैंगन व गेहूँ की फसल मुख्य रूप से प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 2 जनहानि एवं 1 पशुहानि रिपोट हुई है। फसल क्षति की जानकारी प्रारम्भिक नेत्रांकन के आधार पर है। संयुक्त दलों द्वारा फसल की क्षति सर्वे निरंतर जारी है।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply