Skip to content
Thursday, 22 October 2026
बैतूल

मोटरसाइकिल से टकराई मोटरसाइकिल एक की मृत्यु दो गंभीर 3 हुए घायल

2 min read
Text Size:

आठनेर- बैतूल रोड पर बोर पानी के पास में मोटरसाइकिल से मोटरसाइकिल टकराने से हुए भीषण हादसे में एक युवक की इलाज के दौरानमौत हो गई है एवं दो युवक सीरियस है एवं तीन लोग गंभीर घायल है इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि बैतूल आठनेर रोड पर बोरपानी के पास मोटरसाइकिल से मोटरसाइकिल टकराने की घटना हुई जिसमें दो युवक बैतूल से वडाली जा रहे थे एवं एक युवक मोटरसाइकिल से आठनेर से शिवनपाठ अपने ग्रह ग्राम जा रहे थे जिसमें मोटरसाइकिल से मोटरसाइकिल की टक्कर होने से मोटरसाइकिल दोनों चकनाचूर हो गई है इस संबंध में बताया गया है कि पिंकेश ग्राम वडाली की हॉस्पिटल में मृत्यु हो गई है एवं जो गंभीर घायल है उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है

 क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि

जैसे ही मुझे खबर लगी मैं तुरंत बैतूल से आठनेर केलिए निकला मैंने बोरपानी के पास घायलों की मोटरसाइकिल है देखी मैं तुरंत हॉस्पिटल आया हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार चल रहा था उन्हें ऑक्सीजन नहीं लगाई गई थी बाटल लगाकर उन्हें रिफर का कार्य कर रहे थे तभी वडाली निवासी एक युवक की मौके पर आठनेर में मृत्यु हो गई एवं दूसरे सभी गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गंभीर घायलों के लिए ऑक्सीजन एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने से युवक की जान चली गई है

राम चरण इरपाचे जिला पंचायत सदस्य आठनेर

114 Views
What do you think?

Leave a Reply