Skip to content
Thursday, 22 October 2026
बैतूल

महू की घटना को लेकर निकाली रैली, दिया ज्ञापन

2 min read
Text Size:

मुकेश सोनी, आठनेर- महू की घटना को लेकर आज आदिवासी समाज की ओर से सैकड़ों आदिवासी भाई-बहन बिरसा मुंडा चौक पर जमा हुए एवं बिरसा मुंडा की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर जिला पंचायत के सदस्य रामचरण इरपाचे के नेतृत्व में मऊ की घटना को लेकर नारेबाजी करते हुए तहसील तक सभी आदिवासी भाई बहन ज्ञापन देने पहुंचे जहां उन्होंने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन डीबी नरवरेआर आई को सौंपा इस संबंध में प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि महू में हुई भेरूलाल की मृत्यु की घटना की संपूर्ण जाज एवं मृतक भैरू लाल के परिजन को 10 लाख की जगह 1करोड़ एवं उसके परिवार को शासकीय नौकरी एवं पीड़िता के भी परिवार को मुआवजा एवं नौकरी की मांग ज्ञापन में की गई है इस ज्ञापन में सैकड़ों महिला एवं पुरुष आदिवासी समाज के एवं अन्य समाजसेवी यहां पहुंचे हुए थे और सभी ने मऊ की घटना की निंदा करते हुए ऐसी घटना की पूर्णाहुति ना हो और ऐसी घटना को रोकने के लिए सरकार उचित कदम उठाए और दोषियों पर तुरंत कार्यवाही करें ऐसी मांग का ज्ञापन आज राज्यपाल के नाम तहसील कार्यालय में प्रस्तुत किया गया जिसे उपस्थित आर आई डीबी नरवरेद्वारा लेकर ओसी दी गई एवं उन्होंने कहा कि यह ज्ञापन राज्यपाल को पहुंचा दिया जाएगा इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य राम चरण ईरपाचे भारत कुमरे बलवंत गणेश उइके जितेंद्र कुमरे शिवदास धुर्वे झलक रामकुमार विनीत उई के जामवंत सिंह कुमरे सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष ने इस ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए एवं ज्ञापन सौंपा

72 Views
What do you think?

Leave a Reply